1000 कपालभाति प्राणायाम
पेट की चर्बी हार्मोनल असंतुलन, खराब मेटाबॉलिज्म, जेनेटिक और खराब लाइफस्टाइल के कारण बढ़ जाती है। अध्ययनों से पता चलता है कि पेट की चर्बी गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकती है और कई पुरानी बीमारियों को जन्म दे सकती है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं में कमर के आसपास पेट की चर्बी जमा हो सकती है और एस्ट्रोजन के स्तर में कमी के कारण मेनोपॉज के करीब पहुंच सकती हैं जो शरीर में फैट को भी प्रभावित करता है। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ दीक्षा भावसार का कहना है कि आपके पेट की चर्बी के पीछे का कारण चाहे जो भी हो, इसे कम करना संभव है
1) रोजाना करें 12 सूर्यनमस्कार
सूर्यनमस्कार हार्मोनल बैलेंस, मेटाबॉलिज्म और आंत द्वारा पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए बेस्ट है। यह मेंटल हेल्थ, नींद में सुधार करने में भी मदद करता है और आपकी अग्नि को जलाता रहता है जो जिद्दी पेट की चर्बी को आसानी से कम करने में मदद करता है।
2) 1000 कपालभाति प्राणायाम
ये ब्लड फ्लो और पाचन में सुधार करता है, इसके अलावा ये डिटॉक्स भी करता है। पेट की चर्बी को बर्न करने के लिए ये सबसे अच्छा तरीका है। यह पीरियड्स को नियमित करने में मदद करता है, फ्लो में सुधार करता है और पीएमएस को प्रबंधित करने में मदद करता है।