मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नीम, केसिया और शहतूत के पौधे लगाए

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में नीम, केसिया और शहतूत के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ शासकीय सरोजनी नायडू कन्या महाविद्यालय भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं ने भी पौध-रोपण किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की सुश्री अक्षिता शर्मा, सुश्री आँचल शर्मा, सुश्री शीलम पाल, सुश्री ऋतु राजन और सुश्री तनीषा सिंह जाट पौध-रोपण में सम्मिलित हुईं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने छात्राओं से शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में सहभागिता की जानकारी भी प्राप्त की। छात्राओं ने बताया कि महाविद्यालय में संगीत के शिक्षण की भी व्यवस्था है। राष्ट्रीय सेवा योजना अन्तर्गत अनाथ आश्रम में भोजन और पानीपुरी वितरण के साथ ग्रीष्मकाल में पक्षियों के लिए पानी के कटोरे रखने का कार्य किया जाता है। छात्राएँ नागरिकों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराने के लिए जागरूकता अभियान भी संचालित कर चुकी हैं। वृक्षारोपण में समय-समय पर भागीदारी करती हैं।

पौधों का महत्व

आज लगाए गए केसिया के पौधे को भारत में जंगली दालचीनी भी कहा जाता है। केसिया जावानिका की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में होता है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। शहतूत के पौधों पर रेशम के कीड़ों के पालने का कार्य भी किया जाता है। शहतूत के फल मीठे और स्वादिष्ट होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button