_घर की सुख-समृद्धि और प्रकृति संरक्षण की कामना के साथ, प्राचीन पंचदेव मंदिर पर , विधि विधान से गोवर्धन पूजन संपन्न।।

 

_घर की सुख-समृद्धि और प्रकृति संरक्षण की कामना के साथ, प्राचीन पंचदेव मंदिर पर , विधि विधान से गोवर्धन पूजन संपन्न।।

 

_ विधायक महेंद्र हार्डिया ने दी शुभकामनाएं।।

__*इंदौर। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर, गोवर्धन पूजा का पर्व शहर में श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में सार्वजनिक प्राचीन पंचदेव मंदिर, एमआईजी कॉलोनी परिसर में घर-परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना के साथ पंडित रमा दीदी के मार्गदर्शन में मातृशक्ति एवं भक्तजनों द्वारा विधि-विधान से गोवर्धन पूजन किया गया।*

 

_इस अवसर पर महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पर्वत का प्रतीकात्मक स्वरूप बनाकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की तथा परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

भारतीय परंपरा के अनुसार गोवर्धन पूजा के दिन गाय माता की सेवा, पूजन एवं गौवंश के संरक्षण का विशेष महत्व माना जाता है।

परिवार के सभी सदस्यों के साथ इस पर्व को मनाने की परंपरा प्रकृति और परिवार के प्रति हमारी आस्था को भी मजबूत करती है।

 

*प्रकृति, पर्यावरण और गोवंश के प्रति कृतज्ञता का पर्व*

 

मंदिर की मुख्य पुजारी पंडित रमा दीदी ने बताया कि गोवर्धन पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट आस्था प्रकट करने के साथ ही प्रकृति, पर्यावरण और गोवंश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है।

यह पर्व हमें प्रकृति के महत्व को समझने, गौसेवा करने और भारतीय सनातन संस्कृति की परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की प्रेरणा देता है।

 

*विधायक महेंद्र हार्डिया ने की परंपराओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना*

 

_क्षेत्रीय विधायक श्री महेंद्र हार्डिया ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्राचीन पंचदेव मंदिर की मुख्य पुजारी पंडित रमा दीदी के प्रति आदर एवं सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि,

भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और लोक पर्वों की परंपराओं को पारंपरिक विधि विधान सेवा और कर्तव्य भावना के माध्यम से, निरंतर आगे बढ़ाने तथा जनमानस को इसे जोड़ने के प्रयासों को अनुकरणीय बताया।

 

विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति और गोवंश के प्रति श्रद्धा और सम्मान एवं संरक्षण का संदेश देने वाला पर्व है, ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में संस्कार सेवा और सामूहिक सद्भाव की भावनाओं को मजबूत करते हैं।

_ आपने सभी भक्तजनों एवं मातृशक्ति, एवं पंडित रमा दीदी को, गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाए दी।

 

यह जानकारी पंडित महेश द्विवेदी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button