US में भारतीय मूल के छात्र का मर्डर, रूममेट था कातिल; हत्या की वजह भी चौंकाने वाली

अमेरिका के इंडियाना में भारतीय मूल के एक छात्र की हत्या के मामले में उसी का रूममेट गिरफ्तार हुआ है। आरोपी और मर्डर का शिकार छात्र दोनों पर्ड्यू विश्वविद्यालय में पढ़ते थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने ही घटना की जानकारी पुलिस को फोन करके दी थी। उसे लगा था कि वह बच जाएगा लेकिन पुलिस ने उसके मंसूबों को नाकाम कर घटना का खुलासा कर दिया। हत्या की वजह तो और भी चौंकाने वाली है।

इंडियाना के वेस्ट लाफायेट में पर्ड्यू विश्वविद्यालय में 20 वर्षीय डेटा साइंस के छात्र वरुण मनीष को मंगलवार देर रात उसके रूममेट ने क्रूरता से मार डाला था। एक स्थानीय इंडियानापोलिस समाचार आउटलेट WRTV, ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के हवाले से कहा कि शव परीक्षा में पाया गया था कि मनीष की मौत उस पर एक साथ कई हमले करने के बाद हुई थी। हमलावर दक्षिण कोरिया का बताया जा रहा है।

बकौल पुलिस अधिकारी, दक्षिण कोरिया के 22 वर्षीय छात्र ने खुद पुलिस को मनीष की मौत की सूचना दी और अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पर्ड्यू पुलिस प्रमुख लेस्ली विएटे ने कहा कि साइबर सुरक्षा प्रमुख जी मिन शा ने लगभग 12:45 बजे पुलिस को कॉल किया और घटना की जानकारी दी थी। घटनास्थल इंडियानापोलिस से लगभग 104 किमी उत्तर-पश्चिम में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button