हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष

युवा मोर्चा ने 1100 पौधों का किया वितरण और रोपण
प्रदेश अध्यक्ष और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने किया पौधारोपण

भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे ’सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार और नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी ने भोपाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के तहत पौधारोपण किया। युवा मोर्चा भोपाल द्वारा 1100 पौधों वितरण व रोपण किया गया।
पर्यावरण संरक्षण का उदाहरण बना अभियान : शर्मा
भारतीय जनता युवा मोर्चा भोपाल द्वारा शुक्रवार को माता मंदिर स्थित श्री बाल मंदिर परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीति ही नहीं करती बल्कि सामाजिक कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ करती है। युवा मोर्चा का ’हरा भरा मध्यप्रदेश’ अभियान पर्यावरण के सरंक्षण और संवर्धन का बड़ा उदाहरण बन गया है। इस अभियान में स्वयं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सहभागिता कर पर्यावरण के लिए कार्य करने का संदेश दिया है। उन्होंने इस अभियान से जुड़े समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान विभिन्न महाविद्यालय के विद्यार्थी, एनजीओ कार्यकर्ता, युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी श्री अंकित गर्ग, श्री विवेक शर्मा, श्री अंकित आर्य, श्री शोभित शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री अजय पाटीदार सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button