मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों ने बनाया चुनाव क्लब

  देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा संचालित आईएमएस में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने मतदाताओं विशेष कर युवाओं को जागरूक करने के लिए एक चुनाव क्लब का गठन किया है। एनएसएस के स्वयंसेवक इस क्लब में शामिल हुए। क्लब की पहली बैठक में उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के बारे में जानकारी दी गई और मतदाताओं विशेष कर विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए चर्चा की गई। बताया गया कि चुनाव क्लब के स्वयंसेवक छात्रों के बीच मतदान के संबंध में जागरूकता अभियान चलाएंगे। उनमें से कुछ ने एक समूह बनाया और चुनाव जागरूकता अभियान के बारे में कुछ नारे सुझाए।

            इसी तरह मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आर्य समाज मंदिर महू में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु संकल्प पत्र भरे गए। उन्होंने शपथ ली कि हम मतदान करेंगे एवं अन्य नागरिकों को भी मतदान करने हेतु प्रोत्साहित करेंगे। इसमें  14 सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button