अब फसल में लगे कीड़े खोजेगा रोबोट, किसान रिमोर्ट से करेंगे कंट्रोल

फसल में अक्सर पौधों में या पत्तियों में कीड़े लग जाते हैं और उन कीड़ों को ढूंढना बहुत मुश्किल होता है, जिसके चलते फसल की जांच की जाती है। इसमें उन्हें घंटों लगते हैं, लेकिन अब किसानों की इस दिक्कत को दूर करने के लिए एक रोबोट आ गया है, जिसे आसानी से चलाकर किसान बारीक से बारीक कीड़े को भी खोज निकालेंगे और अपनी फसल या पौधों को खराब होने से बचा सकेंगे।
इसकी शुरुआत असम की एक कंपनी ने की है और भारत मंडपम में ‘विकसित भारत’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में इस एआई आधारित रोबोट को प्रदर्शित किया गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। अब तक 80 फीसदी किसान इससे जुड़ चुके हैं। कंपनी की ओर से मौजूद दिशा चक्रवर्ती ने बताया कि इस रोबोट का नाम टैरोबोट है। इसकी खासियत यह है कि किसानों को इसे चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमें एक रिमोट कंट्रोल होगा, उससे यह रोबोट संचालित होगा। इस रोबोट में कैमरा लगा हुआ है और वही कैमरा रिमोट की स्क्रीन पर भी दिखाई देता है। पूरी फसल को यह रोबोट आसानी से चेक कर लेगा यानी किसान अपनी पूरी फसल या पेड़-पौधों में कहीं पर भी इसे भेज सकते हैं। रोबोट हर एक पत्ती और फसल को रिमोट की स्क्रीन पर दिखा देगा, जिससे किसान आसानी से समझ जाएंगे कि वहां पर कीड़ा लगा है या नहीं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोबोट खुद कीड़े को ढूंढकर स्क्रीन पर दिखाएगा और उसके बाद किसानों के हाथ में मौजूद रिमोट के जरिए किसान उस पत्ती, फसल या पौधे को आसानी से बाहर निकाल सकेंगे। खास बात यह है कि धूप, बारिश और गर्मी, सभी में यह रोबोट आसानी से काम करेगा और किसानों को परेशान से बचाएगा। किसानों के लिए इस पर सब्सिडी भी दी जा रही है। इसके अलावा 200 रुपए में किराए पर भी इसे दिया जाएगा। किसानों को रोज इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है। वैसे इसकी कीमत 20,000 रुपए है। ऐसे में अगर कोई किसान इसे खरीदना चाहता है, तो आसानी से खरीद सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button