इंदौर जिले में बड़ी कार्रवाई 35 लाख 50 हजार मूल्य की हाईरेंज मदिरा नष्ट


इंदौर
इंदौर जिले में कलेक्टर श्री मनीष ‍सिंह के निर्देशन में आबकारी अपराधों के नियंत्रण के लिये लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार आज बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के तहत लगभग 35 लाख 50 हजार से मूल्य की हाईरेंज मदिरा को नष्ट किया गया।
आज विदेशी मदिरा भाण्डागार परिसर आसरावद बुजुर्ग पर कलेक्टर श्री सिंह द्वारा गठित कमेटी के समक्ष हाईरेन्ज विदेशी मदिरा Teacher’s -50 Scotch awsay, Teaders Highland Scotch whisky, Temeron’s origin whisky ब्रांड की 375 पेटी Expire date की होने से रोलर चलाकर नष्ट की गई। नष्ट मदिरा का मूल्य लगभग 35 लाख 50 हजार रूपये है। नष्टीकरण की कार्यवाही के दौरान अपर कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक आयुक्त श्री राजेश राठौर, एसडीएम श्री अक्षय सिंह मरकाम, आबकारी विभाग के सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.के.वर्मा, श्री दिलीप कुमार खण्डाले, आबकारी उप निरीक्षक श्री मनोहर खरे एवं कंपनी प्रतिनिधि सुनील कुमार रघुवंशी, मिथलेश दाँगी तथा निखिल त्रिपाठी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button