दिग्विजयसिंह समर्थक पटेल को कांग्रेस कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया

इंदौर (भास्कर समाचार सेवा)।मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी कमेटी ने इंदौर से अन्नू पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की है। अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे की भावना के अनुसार उन्हें संगठन की मजबूती के लिए यह पद दिया गया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पटेल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह गुट से हैं। लिहाज़ा इस नियुक्ति से यह भी पता चलता है कि वे दिग्विजयसिंह की सिफारिश से पटेल प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष बने हैं। अन्नू पटेल की नियुक्ति से समर्थकों में उत्साह है। उनको उपाध्यक्ष बनने पर अनेक लोगों ने बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button