श्री वासुदेव चंद्रवंशी यादव समाज संघ द्वारा सार्वजनिक सामाजिक अभिनंदन

समाज के प्रति निःस्वार्थ सेवा और समर्पण की मिसाल, सन् 1992 में ‘श्री यादव समाज’ का रजिस्ट्रेशन कराकर समाज को एक नई पहचान दिलाने वाले तथा अपने जीवन के स्वर्णिम वर्ष (सन् 1992 से 2011 तक) समाज के सचिव पद पर रहकर निःस्वार्थ सेवा देने वाले वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय श्री श्रीजन यादव जी ( यादव संपर्क पेपर के संपादक , यादव संपर्क ग्रुप क्रिएटर एवं भूतपूर्व सचिव ) का सार्वजनिक सामाजिक अभिनंदन किया जाएगा।
इस गरिमामय समारोह में इंदौर, महू, खंडवा , उज्जैन, नागदा, रतलाम, मंदसौर, जावरा, नीमच, उदयपुर, जयपुर, कोटा (राजस्थान), बड़ौदा, अहमदाबाद (गुजरात), अकोला, खामगांव (महाराष्ट्र) रायपुर ( छत्तीसगढ़ ) के साथ-साथ इंदौर के सभी प्रतिष्ठित यादव समाज ग्रुप्स के सदस्य एवं सभी समाज जन सादर आमंत्रित हैं। जिन-जिन स्वजनों तक यह संदेश पहुँच रहा है, वे सभी इस स्वर्णिम क्षण का हिस्सा बनें और यादव समाज के ‘भीष्म पितामह’ आदरणीय बाबूजी श्री श्रीजन यादव जी का आत्मीय अभिनंदन करें।
आयोजन की तिथि व स्थान की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि इस सम्मान समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
“सेवा ही पहचान है, समर्पण ही सम्मान है।”
आओ समाज सँवारें — सबका साथ, सबका विकास




