हृदय से कुछ प्रार्थना….

 


मेरे समस्त सम्माननीय
समाज सेवा दान दाताओं सहयोगी, एवं वरिष्ठजन।

सादर प्रणाम🙏🏻।

मैं स्वप्निल पाठक, निवासी क्षिप्रा जिला देवास, अत्यंत दुख और भारी मन से आप सभी के समक्ष यह निवेदन प्रस्तुत कर रहा हूँ।
मेरा 5 वर्षीय बेटा स्वयं पाठक इस समय सीवर अप्लास्टिक एनीमिया (sever Aplastic Anemea) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है।
वर्तमान में उसका इलाज चोइथराम हॉस्पिटल इंदौर में चल रहा था किंतु डॉक्टर ने ढाई महीने तक इसका इलाज अन्य तकनीकों और दवाइयों से करके देखा तो उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चे की जान बचाने और उसे पूरी तरह स्वस्थ करने के लिए तुरंत इसका बोन मैरो ट्रांसप्लांट करना अत्यंत आवश्यक है। किंतु बच्चे को लिवर में stiffness होने की वजह से उसका इलाज CMC हॉस्पिटल वेल्लोर चेन्नई में शिफ्ट करना पड़ेगा।

डॉक्टरों के अनुसार, इस संपूर्ण इलाज में बोन मैरो डोनर की आवश्यकता होती है।
जो कि डोनर के रूप में मैं अपना बोन मैरो बच्चे को डोनेट कर रहा हु।

साथ ही इस इलाज के लिए अनुमानित कुल राशि 40 से 45 लाख रुपये खर्च बताया गया है। मैं एक सामान्य परिवार से होने के कारण, मैंने अभी तक अपनी सारी धनराशि इसके इलाज में लगा दी है और लगा रहे है। किंतु अब मेरे पास इतनी बड़ी धनराशि जुटा पाना इस समय संभव नहीं हो पा रहा है।

एक सनातनी, सभ्य और ब्राह्मण समाज का बालक होने के नाते मुझे ये सब करना अच्छा नहीं लग रहा है

किंतु एक पिता होने के नाते अपने मासूम बच्चे को इस तरह दर्द में देखना मेरे लिए असहनीय हो रहा है।

आप सभी समाजजनों से मेरा करबद्ध निवेदन है कि मेरे बच्चे को नया जीवन देने के लिए अपनी सामर्थ्य अनुसार आर्थिक सहयोग प्रदान करें। आपका एक छोटा सा योगदान भी मेरे बच्चे की जान बचाने में बहुत बड़ा सहारा बनेगा।
मैं और मेरा पूरा परिवार आप सभी के इस उपकार, सहयोग और आशीर्वाद के लिए आभारी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी पर अपनी कृपा सदैव बनाए रखें।

मेरे सभी सहयोगियों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इसकी कुछ रिपोर्ट नीचे सेंड की जा रही है अन्य रिपोर्ट भी जल्द ही हॉस्पिटल से लेकर आपको प्रस्तुत करने की कोशिश करते रहेंगे। साथ ही आप नीचे दिये गये नंबर पर भी संपर्क कर सकते है।

आर्थिक सहयोग भेजने हेतु विवरण: मेरा Account ka QR Code Swapnil Pathak और
” Our Cuisine ” के नाम से है।

बैंक डिटेल:
Swapnil Pathak
HDFC Bank
A/C no. 50100251174654
IFSC Code: HDFC0000281

सधन्यवाद।🙏🏻
स्वप्निल पाठक
मोबाइल नंबर: 9074762192

!!जय श्री राम!!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button