अल्पसंख्यक कांग्रेस में शारिक शेख रिक्की शहर उपाध्यक्ष नियुक्त
इंदौर (भास्कर समाचार सेवा)। कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश से युवाओं को महत्वपूर्ण पद दिए जा रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर , मध्यप्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम ने युवा शारिक शेख रिक्की को इंदौर शहर उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपा। गौरतलब रहे शारिक शेख आईके कॉलेज छात्रसंघ के प्रतिनिधि भी रह चुके हैं,एनएसयूआई में भी सक्रिय पदाधिकारी व युवक कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर अनेक लोगों ने उन्हे बधाई दी।